40 के बाद भी खुद को ऐसे रखें फिट, जानें किन तरीकों से शरीर होगा तंदुरुस्त

40 के बाद भी खुद को ऐसे रखें फिट, जानें किन तरीकों से शरीर होगा तंदुरुस्त

सेहतराग टीम

टेक्नोलॉजी के दौर में अक्सर लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से उनकी तबियत जल्दी खराब हो जाती हैं। वहीं लोग उम्र से पहले ही अपने आपको थका और कमजोर समझने लगते हैं। यही नहीं अधिकतर लोग 40 के पार होने पर कई रोगों को पालने लगते हैं। उसके लिए डॉक्टर उन लोगों को अपने खान-पान और रहन-सहन में बदलाव करने को कहता हैं। उन तरीकों को अगर अपनाते हैं तो बढ़ती उम्र में भी हम फिट रह सकते हैं। दरअसल 40 के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। इस उम्र के बाद अधिकतर लोगों में हड्डियां कमजोर होने की शिकायत सुनाई देने लगती हैं। इस स्थिति में हमें अपने हड्डियों को मजबूत करने के तरीके अपनाने चाहिए। यही नहीं साथ ही साथ अपने खाने-पीने में भी लोगों को बदलाव करने की जरुरत हैं और ऐसे खाद्य पदार्थ का उपयोग करना चाहिए जिससे हमारी हड्डियां मजबूज बन सकें।

पढ़ें- योग माने क्या है? जानें योग और मस्तिष्‍क के बीच का संबंध

अक्सर सुनने को मिलता है कि 40 के बाद लोग बीमार रहने लगते हैं। ऐसी स्थिति में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस उम्र कके पार होने के बाद अपने आप को कैसे फिट औऱ तंदूरुस्त रखें, तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में-

40 की उम्र में आते ही व्यक्ति को सेहत पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। बीमारियों से बचना है तो लाइफ स्टाइल को तुरंत बदल दें। सुबह जल्दी उठकर टहलना शुरू करें। सुबह टहलने से हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

धूप में जरूर बैठें

इन दिनों अच्छी धूप निकल रही है। धूप कई तरह की बीमारियों से बचाती है। साथ ही यह विटामिन डी का सबसे अच्छा श्रोत है। इसलिए प्रतिदिन व्यक्ति को कुछ देर तक धूप में जरूर बैठना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। सुबह के समय धूप लेना सबसे अच्छा रहता है। हो सके तो धूप में पैरों और जोड़ों की मालिश करें। इससे हड्डियों की कई समस्या दूर होंगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।

हल्‍का फुल्‍का व्‍यायाम

टहलने के साथ ही अगर हल्‍का- फुल्‍का व्यायाम करते हैं तो ये बहुत ही अच्छा रहेगा। इसमें आप कुछ बैसिक वॉर्मअप और मूवमेंट को शामिल कर सकते हैं।

कैसा हो खाना

उम्र की इस अवस्था में आने के बाद भोजन में तेल की मात्रा कम कर दें। हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा भोजन में बढ़ाएं। जंक फूड से परहेज करें। दूध जरूर लें। इससे विटामिन डी की पूर्ति होगी जो हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। समय पर खाना खाए। अधिक देर तक खाली पेट न रखें। जिन फलों में विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है उन फलों का सेवन अधिक करें। वहीं खाने में प्रोटीन भी लें।

इसे भी पढ़ें-

योग विज्ञान : आगाज तो अच्छा है

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।